लो आ गया फिर नारी दिवस !
लो एक बार फिर आ गया नारी दिवस
आज हम एक बार फिर हम सुबह से रात तक नारी शक्ति के गीत गायेंगे ,
उनके कारनामों के किस्से सुनाएंगे ।
उन्हे फूल तोहफे देकर उन्हें प्यार जताएगे
स्टेटस , डीपी लगाकर उनके तारीफ के पुल बनायेगे !
उन्हे दुर्गा , काली , सरस्वती जाने कितने अनेक नामों से उनकी बराबरी करवाएंगे !
बस क्या २४ घंटे बीत जाने दो फिर हम अपना असली रूप दिखायेंगे ,
हो गया महिला दिवस अब वापस उनका मजाक उड़ाएंगे ,
कभी उनके चरित्र को लेकर कभी कपड़ो को लेकर उन्हे ताना सुनाएंगे !
एक बार फिर उन्हे मर्द और औरत के बीच का अंतर बताएंगे !
बस ये किस्सा यू ही चलता रहेगा ,
ये दिखावा का सिलसिला यू ही बड़ता रहेगा !
आज नारी का सम्मान करेगे ,
कल उसी नारी को बात बात पर गाली देकर उसका अपमान करेगे !
कुछ नया तो है नही बस यही एक औरत की कहानी है !
सहते जाना बड़ते जाना निभाना अभी हमने हार कहा मानी है !
Wow amazing
जवाब देंहटाएंThank u
हटाएं